रमजान के दिनों में मधुमेह के मरीजों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

 रमजान के दिनों में मधुमेह के मरीजों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

सेहतराग टीम

रमजान का पवित्र महीना शुरु हो चुका है। मुस्लिम लोगों ने रोजा रखना शुरु कर दिया है। वैसे ये रोजा लोगों को कई तरह की समस्याओं से निजात दिलाता है, लेकिन कई बार यह कई समस्याएं पैदा कर देता है, जैसे अगर किसी को कोई रोग है उसे कब और कैसे क्या खाना चाहिए। इन सबको लेकर उसको चिंता सताती रहती है। ऐसी ही चिंता डायबिटीज के रोगियों को भी होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएगें की मधुमेह के मरीजों को रमजान के दिनों में क्या-क्या करना चाहिए और क्या नहीं, तो आइए जानते हैं। 

पढ़ें- सुबह आधे घंटे की सैर डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार, इन 4 रोगों में भी असरदार

मधुमेह के मरीजों को क्या-क्या करना चाहिए

डॉक्टर से सलाह लें: अगर आप आप रोजा रखना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। डॉक्टर आपकी सेहत के बारे में सही से बता पाएंगे कि आप रोजे रखने के लिए कितने स्वस्थ हैं।

अपने शुगर लेवल को चेक करें: लॉकडाउन के चलते सब कुछ बंद है। ऐसी स्थिति में आपको हमेशा अपने शुगर लेवल को चेक करते रहना चाहिए। इससे आपको अपनी सेहत के बारे में सही जानकारी प्राप्त होगी। 

स्वस्थ और संतुलित आहार लें: रमजान के दिनों में अपने भोजन पर विशेष ध्यान दें। खासकर खाने में चीनी कम लें, गेहूं और अन्य अनाजों की रोटी खाएं, बीन्स और दाल अपने डाइट में जरूर लें। अपने डाइट में फलों और सब्जियों को अधिक से अधिक जोड़ें। शरीर को हायड्रेड रखने के लिए पानी अधिक पीएं। 

मधुमेह के मरीजों को रमजान के महीने में क्या-क्या नहीं करना चाहिए

भूखे पेट दवा न लें: किसी भी परिस्थिति में भूखे पेट मधुमेह की दवा न लें। इससे हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा बढ़ सकता है, जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। 

उपवास न रखें: अगर आप उपवास करते हैं तो इससे ब्लड शुगर 70 mg/dL से नीचे चला जाता है अथवा 300 mg/dL से ऊपर चला जाता है। दोनों ही परिस्थिति में यह आपके लिए हानिकारक है। ऐसे में आपको उपवास करने से बचना चाहिए। 

चीनी से निर्मित चीज़ों का कम सेवन करें: अगर आप ऐसा सोचते हैं कि सहरी में पेट भर खाने से इफ्तार तक आपको भूख-प्यास नहीं लगेगी तो आप गलत सोच रहे हैं।  ज्यादा खाना न खाएं। उन चीज़ों से दूरी बनाएं, जिनमें चीनी का अधिकता हो, ज्यादा तला- भुना हो।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

इसे भी पढ़ें-

दवा के साथ योग करने से कंट्रोल रहेगी डायबिटीज, एम्स के डॉक्टरों ने अध्ययन कर बताया

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।